उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें अल्मोड़ा आ हाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। आज 28 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है ।

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते रविवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही । आज धूप के साथ बारिश के आसार जताए गये है।