अल्मोड़ा: पुलिस ने लगाई जागरूकता पाठशाला, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं व आमजन को सड़क सुरक्षा, अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 23/02/2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में म0उ0नि0 मोनी टम्टा द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोध, सोमेश्वर में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई।
        
नशे से दूर रहने की अपील

छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर साइबर अपराध से बचाव तरीके बताए गए और लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

इन नंबरों की दी जानकारी
 
सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया। पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व तात्कालिक सहायता हेतु SOS बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।