उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश और धूप का दौर जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
आज मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला शामिल है। जिसमें भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव होगा।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही।