उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 16 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में तेज धूप रहीं। शाम के बाद तेज हवाएं चलीं। आज धूप के आसार जताए गये है।