मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

पहाड़ी जनपदों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। आज भी मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते शनिवार को सुबह से धूप और बादल छाए रहे।