उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश का दौर जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बौछार के साथ अनेक स्थानों व मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने पांच जुलाई को नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के आसार हैं। बीते सोमवार को सुबह से बादल लगे रहे। बाद में धूप रही। उसके बाद फिर बारिश का दौर जारी रहा।