मौसम अपडेट: प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले‌ उफान पर है। जिस पर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते सोमवार को सुबह से धूप और‌ बादल‌ छाए रहे।