उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं जून की शुरुआत एक बार फिर से बरसात के साथ हो चुकी है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में झमाझम बरसात की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथरागढ़ जिलों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में बारिश के आसार हैं । बीते गुरुवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही।