उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही आज उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में आज रहेगी बारिश–
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड में इजाफा होगा। वही आज बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
अल्मोड़ा में रहेगी ठंड-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड बढ़ती जा रही है। बीते सोमवार को सुबह से धूप रही।