उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीत रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत में ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ने लगी है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। पूरी राहत के लिए मानसून की झमाझम का इंतजार करना पड़ेगा।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं । बीते गुरुवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही।