मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

देशभर में तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज और कल भारी बारिश होगी।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते सोमवार को सुबह से धूप रही। वहीं दोपहर में मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाए रहे।