मौसम अपडेट: उत्तराखंड में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं जून की शुरुआत एक बार फिर से बरसात के साथ हो चुकी है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के घाटी वाले क्षेत्रों में भी हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है और 2000 मीटर तक पहाड़ी क्षेत्रों में 28 से 30 डिग्री तक अधिकतम तापमान रह सकता है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं । बीते शुक्रवार को सुबह से उमस भरी धूप रही।