World Cup 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका, आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने से पहले शुभमन गिल बीमार, डेंगू की पुष्टि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। फैंस के बीच इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

शुभमन गिल को हुआ डेंगू

इसी बीच भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।शुभमन गिल को डेंगू होने की आशंका है। ऐसे में यह भारतीय टीम के लिए भयंकर झटका माना जा रहा है। हालांकि, वो पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बारे में स्थ‍ित‍ि स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के क्रिकेटर शुभमन गिल का डेंगू टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। टीम प्रबंधन शुक्रवार को कुछ परीक्षण के बाद स्टार बल्लेबाज की उपलब्धता पर फैसला करेगा।