World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को हराया, 99 रनों से जीता मैच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है। आईसीसी विश्वकप में आज छठा मैच न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला गया।

आज का मैच जीती यह टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर को 2 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें नीदरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 322 बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्थशतक जमाने में कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 70 रन विल यंग ने बनाए। सलामी बल्लेबाज यंग ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली। वहीं नीदरलैंड ने तय रन बनाए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। कीवी टीम ने 99 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलकर न्यूजीलैंड ने 322/7 का स्कोर बनाया। नीदरलैंड्स 223 पर सिमट गई।