World Cup 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार नवीं जीत, आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को इतने रनों से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है।

आज का मैच भारत ने जीता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के राउंड रॉबिन के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल अर्धशतक लगाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक जड़ा। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 410 रन बनाए। वही नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स ने 47.5 ओवर के बाद 250/10। इसके साथ इंडिया ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया। वहीं अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।