World Cup 2023: Semi final-1: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को हराकर जीता सेमीफाइनल मुकाबला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हुआ है। जिसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हुआ।

आज का सेमीफाइनल मैच भारत ने जीता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर 1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में बनाया 397/4 का स्कोर बनाया। भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल ( 80) ने शुरुआती 8.2 ओवर्स में 71 रन जोड़ दिए। शुभमन गिल भी अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन वो 79 के स्कोर पर र‍िटायर्ड हर्ट आउट हो गए। श्रेयस अय्यर (105)  ने भी तूफानी शतक जड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया। इसके साथ ही इंडिया 70 रनों से यह मैच जीती। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। अब टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला खेलना है। यह महामुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल में भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा।

विराट ने जड़ा शतक

इसके बाद विराट कोहली (117) ने वनडे क्रिकेट इत‍िहास का 50 शतक जड़ा। इस तरह वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ख‍िलाड़ी बन गए। विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 49 शतक लगाए है‌। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।