आज 05 मई है। आज विश्व हास्य दिवस है। जिंदगी में खुशियों और दुख का आना लगा रहता है। जिसमें हमें हर स्थिति में मजबूत रहकर खुश रहना चाहिए। आज विश्व हास्य दिवस है। हर साल विश्व हास्य दिवस मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। आज 05 को विश्व हास्य दिवस मनाया जा रहा है।
जाने हास्य दिवस का इतिहास
सन् 1998 में 10 मई को मुंबई में डॉ. मदन कटारिया द्वारा इस दिन की शुरुआत हुई था। जिन्होंने ही मुंबई में पहली बार 11 जनवरी 1998 को विश्व हास्य दिवस को मनाया था। जिसका खास उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम करके उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था। बस तभी से हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को हास्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को हंसने के फायदों के बारे में बताना और लोगों में खुशियां फैलाना है। इस खास दिन को मनाने के पीछे की असल वजह है कि लोगों को हंसने के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही उनकी जिंदगी में हंसी और खुशी की अहमियत को दर्शाया जा सके। वहीं, इंसान को स्वस्थ रहने और अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए जरूरी है कि वो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी हंसता- हंसाता रहे।
हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद
हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और मनोवैज्ञानिक रूप से सेहत बढ़ती है। इसके अलावा परिवार और दोस्तों के साथ भी रिश्ते गहरे होते हैं। हंसने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। इसलिए, जब भी हंसने का मौका मिले, ऐसा करें, भले ही लोग आपको अजीब तरह से देख रहे हों। अध्ययन के मुताबिक, जो लोग अक्सर हंसते हैं वे अधिक समय तक जीवित रहते हैं, बेहतर होते हैं और खुश रहते हैं साथ ही उनकी ऊर्जा भी काफी सकारात्मक होती है।
हास्य दिवस का उद्देश्य
हंसी दुनियाभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती है। हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपूर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। यह व्यक्ति के विद्युत-चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जब व्यक्ति समूह में हंसता है तो यह सकारात्मक ऊर्जा पूरे क्षेत्र में फैलता है।