दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनाकोंडा सांप, अमेजन रेनफॉरेस्ट में मिला मृत, 26 फीट लंबा और 200 किलों था वजन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सांप मृत पाया गया है।

ब्राजील के अमेज़ॅन वर्षावन में मृत पाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। इस विशालकाय सांप को खोजे जाने के कुछ ही हफ्तों बाद यह ब्राजील के अमेज़ॅन वर्षावन में मृत पाया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रोफेसर वोंक ने पहले कहा था कि उन्होंने ऐसी खबरें सुनी हैं कि सांप को गोली मार दी गई है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। प्रोफेसर ने कहा, “मौत के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है, सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसलिए यह भी संभव है कि उसकी प्राकृतिक मौत हुई हो।”

कुछ दिनों पहले खोजा गया था यह एनाकोंडा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एनाकोंडा 26 फुट लंबा था। कुछ दिनों पहले अमेजन रेनफॉरेस्ट में दुनिया का सबसे बड़ा सांप पाया गया जो एक उत्तरी ग्रीन एनाकोंडा है। इस सांप की खोज वाइल्ड लाइफ टीवी एंकर फ्रीक वॉन्क ने की। जब वो पानी में तैर रहे थे तभी अचानक से उनके सामने नई प्रजाति का सांप आ गया। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उत्तरी हरे एनाकोंडा का वजन लगभग 200 से ज्यादा था और इसका सिर एक इंसान के आकार के समान था। ग्रीन एनाकोंडा दुनिया के सबसे भारी सांप होते हैं। साथ ही दुनिया के सबसे लंबे सांपों में भी शामिल होते हैं। जिस एनाकोंडा को खोजा गया है, उसका सिर इंसान के सिर के बराबर है‌। यह दक्षिणी अमेरिका की नदियों और वेटलैंड्स में पाए जाते हैं।