WPL 2025: आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी यूपी वॉरियर्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल का मैच कौन जीता

महिला प्रीम‍ियर लीग (WPL) 2025 का एक शानदार मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 21 फरवरी को एम च‍िन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसमे मुंबई इंड‍ियंस (MI) की टीम ने इस मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ख‍िलाफ आख‍िरी ओवर में जीता। साथ ही इस मुकाबले में एक द‍िलचस्प रनचेज का रिकॉर्ड भी बना। जिसमे आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुंबई अंकतालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏22 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।