WWE WrestleMania 38 ने इंडिया में तोड़े रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जानें

WWE जिसे पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। इसके बड़ी संख्या में काफी फैंस है। दुनिया भर में मशहूर हो चुकी WWE फाइट को देश का बच्चा-बच्चा देखता है।वहीं इसके सितारें भी बॉलीवुड एक्टर्स की ही तरह हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में अपनी गजब की फैन फॉलोइंग रखते हैं। WWE एक ऐसा खेल है, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। यह खेल एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज अपने दर्शकों को प्रदान करता है। इसके हर बड़े इवेंट को देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं WWE WrestleMania 38 की।

WWE WrestleMania 38 ने बनाए रिकॉर्ड-

WWE WrestleMania 38 को खत्म हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं और इस साल के इवेंट ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (BARC) ने भारत में रेसलमेनिया (WWE WrestleMania) की व्यूअरशिप का खुलासा कर दिया है। इस बार मेगा इवेंट ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जी हां सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर WrestleMania 38 को 56.1 मिलियन लोगों ने देखा था। पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

रोमन रेंस ने रचा इतिहास-

वही WWE WrestleMania 38 के दूसरे दिन के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने इतिहास रचते हुए ब्रॉक लैसनर को हराया था और वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। अपने करियर में उन्होंने पहली बार ब्रॉक लैसनर को WrestleMania में हराया है और पहली बार ही वो डबल चैंपियन में कामयाब हुए। रोमन रेंस ने FCW से बतौर रेसलर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोमन रेंस को NXT और मेन रोस्टर में शील्ड के सदस्य के तौर पर काफी वाहवाही मिली। शील्ड के दिनों में रोमन रेंस को सभी जगह से तारीफ मिलती थी। लोग उनमें भविष्य के WWE फेस को देखने लगे थे। जो उन्होंने सच कर दिखाया है। आज रोमन WWE का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभर रहे हैं।