April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: मां दुर्गा की मूर्ति का किया जा रहा है निर्माण, पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाएगी नवरात्रि

दुर्गा पूजा महोत्सव 2021 के लिए दुंगाधारा अल्मोड़ा रामलीला मैदान मानस कुटीर में स्थानीय निवासी, समाजसेवी संस्थाओं, श्रद्धालू जन, पूर्वी पोखर खाली और आस पास के क्षेत्र के स्थानीय निवासियों की सहायता, समर्थन और मार्गदर्शन से दुर्गा मां की मूर्ति का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विगत वर्ष से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से विधिवत् पूजा अर्चना, भागवत कथा और मां दुर्गा की मूर्ति निर्मित कर सभी के सहयोग समर्थन मार्गदर्शन से विधिवत् पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना की जा रही है।

कोरोना गाइडलाइन और स्वास्थ्य सुरक्षित माहौल तैयार कर उत्साह और उमंग उल्लास से मनाई जाएगी नवरात्रि

समिति की महासचिव वंदना भंडारी ने बताया इस वर्ष भी पिछले साल की भांति निर्णय लिया गया है कि कोविड महामारी के चलते सरकार की गाइडलाइंस और स्वास्थ्य सुरक्षित माहौल तैयार कर हम उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाई जाएगी। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं और बेहतर तरीके से प्रयास कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा ।सभी सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा।

समिति के पदाधिकारी दे रहे अपना पूर्ण सहयोग

समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यों ने जिसमें वंदना भंडारी महासचिव, ज्योति सतवाल संयोजक, रंजना भंडारी उपसचिव, नीमा नगरकोटी उपाध्यक्ष, दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष, कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक, दीवान सिंह बिष्ट कानूनी सलाहकार, मंजू बिष्ट अध्यक्ष, भुवन चन्द्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, कनिष्का भंडारी, प्रेमा रावत, राधा रावत, अवनि बिष्ट, दीपक कांत पांडे मुख्य रूप से शामिल होकर सहयोग और प्रयास कर इस आयोजन का सफल नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन देने का विशेष योगदान और प्रयास कर रहे हैं। समिति का कहना है कि हम इस निर्माण कार्य मे पिछले दिनों से लगातार प्रयास करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और नवरात्र में मां दुर्गा पूजा अर्चना का विशेष आयोजन सभी मिलकर अच्छा करेंगे इसकी आशा है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कड़ी सुरक्षा में सभी नियमों को सख्ती से पालन करते हुए हर्ष के साथ मां दुर्गा पूजा अर्चना करने और सम्पूर्ण विश्व जगत की मंगल कामना करते हुए हम मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द हम सामान्य जन जीवन शैली और बेहतर माहौल तैयार हो और
सभी भक्तों की मनोकामना पूरी हो। मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।