सुबह की ताजा खबरें (24 नवंबर,गुरु तेग बहादुर का ‘शहादत दिवस’)

◆ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान-एनआईओएस पूरी दुनिया में ज्ञान का दीप जला रहा है और देश में समावेशी शिक्षा संसाधनों के निर्माण में मदद कर रहा है।

◆ अमरीका के वर्जीनिया राज्य के चेसापीक में वॉलमार्ट सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं।

◆ दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में साइबर सुरक्षा में सेंध की खबर है।

◆ भारत ने कल ओडीशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल, अग्नि-3 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया।

◆ राजधानी के द्वारका जिले के नारकोटिक्स सेल ने उत्तम नगर क्षेत्र से एक विदेशी मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक किलो 800 ग्राम से अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता की हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ से अधिक आंकी गई है।

◆ मध्य चीन में झेंगझोऊ प्रांत में आईफोन बनाने वाली फैक्‍ट्री में बडे स्‍तर पर विरोध प्रदर्शन की खबर है। यह विरोध प्रदर्शन बकाया वेतन, अनुबंध विवादों और बढ़ते कोविड संक्रमणों की आशंकाओं को लेकर शुरू हुआ।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने की 30 तारीख को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रदान करेंगी। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आज इन पुरस्कारों की घोषणा की।

◆ जम्मू-कश्‍मीर की टाडा अदालत ने 1990 में भारतीय वायु सेना के चार अधिकारियों की हत्‍या के मामले में जम्‍मू-कश्‍मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्‍यक्ष और अलगावादी नेता अहमद मोहम्‍मद यासीन मलिक की पेशी के लिए कल एक और वारंट जारी किया है।

◆ उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में 3 दिवसीय “सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर” कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

◆ बीसीसीआई ने आगामी बांग्लादेश सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान किया। रवींद्र जाडेजा की जगह बंगाल के ऑल राउंडर शहबाज़ अहमद को मिली ।

◆ जापान ने बांग्लादेश के भासन चार में रोहिंग्या शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष को 37 लाख डॉलर की मदद करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।