02 जुलाई: योगिनी एकादशी आज, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 02 जुलाई है। साल में 24 एकादशी तिथि होती हैं। सभी एकादशी का खास महत्व होता है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर योगिनी एकादशी व्रत किया जाता है। आज योगिनी एकादशी है। सनातन धर्म में इस एकादशी का खास महत्व है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।

योगिनी एकादशी व्रत

आज 02 जुलाई को योगिनी एकादशी है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। भगवान विष्णु को पंचामृत प्रिय है। योगिनी एकादशी पर पूजा के अंत में प्रभु को पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। जल से स्नान कराने के बाद शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और देवी-देवता को स्नान कराएं। इसके बाद फिर से शुद्ध जल से स्नान कराएं। हार-फूल और वस्त्रों से भगवान का श्रृंगार करें। चंदन का तिलक लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। विष्णु जी को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें। इससे एकदशी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 01 जुलाई को सुबह 10:26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 02 जुलाई को सुबह 08:42 मिनट पर पर होगा। ऐसे में 02 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।