05 अक्टूबर: दुनिया भर के सभी शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस

आज 05 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व शिक्षक दिवस है। विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर के सभी शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करना है।

शिक्षको को समर्पित यह दिन

भारत में शिक्षक दिवस 05 सितंबर को मनाया जाता हैं जो एक महीने पहले 5 सितंबर को होता है। वहीं 05 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दोनों दिवस शिक्षकों को ही समर्पित होते हैं। दुनिया के कई देशों में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा। शिक्षकों का सम्मान, धन्यवाद करने के साथ-साथ इस दिन शिक्षकों को होने वाली समस्याओं पर भी बात- विचार किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है।