उत्तराखंड: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा है कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्रों के पास नियमित पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी शैक्षणिक उपाधि (डिग्री) हासिल करने का बेहतरीन विकल्प मौजूद है।
दी यह जानकारी
जिस पर उन्होंने बताया कि छात्र अपनी नियमित शिक्षा जारी रखते हुए अतिरिक्त योग्यता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रो. लोहनी DD कॉलेज में आयोजित ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बदलते समय की माँग पर जोर देते हुए प्रो. लोहनी ने कहा कि वर्तमान युग में केवल एक डिग्री पर्याप्त नहीं है। कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के लचीले पाठ्यक्रम युवाओं को अपनी मुख्य पढ़ाई में बाधा डाले बिना अतिरिक्त मान्यता प्राप्त डिग्रियाँ हासिल करने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं।