09 मार्च: आज है चीर बंधन, जानें होली के रंगोत्सव में ध्वजा स्थापना का क्या है महत्व

आज 09 मार्च 2025 है। आज होली का रंग पड़ रहा है। आज चीड़ बंधन है। होली के रंग से पहले कुमाऊं में चीर बंधन की परंपरा है। माना जाता है कि चीर बंधन होली भगवान के लिए समर्पित है। उस दिन चीर बंधन यानी ध्वजा स्थापना के साथ रंग की होली का शुभारंभ हो जाता है।

चीर बंधन

चीर बंधन के दिन खासकर मंदिरों में होली गाने की परंपरा है। उस दिन मंदिरों में होली गाने के साथ भगवान शिव, भगवान कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं और अपने इष्ट देवता के नाम होली गाई जाती है। चीर बंधन के दिन होलिका की स्थापना की जाती है। जिसके बाद होलिका दहन किया जाता है। चीर बंधन और रंग छिड़कने के साथ पहाड़ में सात दिनी होली पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस मौके पर जगह-जगह खड़ी होली, बैठकी होली और महिला होली का आयोजन भी किया जाता है।

देखें समय

दिनांक – 9-03-2025 – चीर बंधन, ध्वजारोहण, रंगधारण, प्रातः 7:41 के बाद रंग लाल पीला शुभ