देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। आज 11 जनवरी 2025 को प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी।
आज प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में राम लला की 51 इंच लंबी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से की गई। आज 11 जनवरी 2025 को प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस संबंध में बीते कुछ समय पहले मंदिर ट्रस्ट ने बताया था कि हिंदू धर्म में सभी त्योहार हिंदू तिथियों के अनुसार मनाने की परंपरा है। इसके लिए परामर्श के बाद यह तय किया गया था कि जिस प्रकार सभी हिंदू उत्सव और पर्व हिंदी तिथि और पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, उसी तरह प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष पंचांग अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया जाए। इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में जाना जाएगा। साल 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को होगी।”
यहां देखें शुभ योग
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में प्रभु श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वषर्गांठ पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर एक साथ दस मंगलकारी योग बन रहे हैं।
योग
शुक्ल – सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म – 12 जनवरी 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
बालव – सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
कौलव – सुबह 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
तैतिल – 12 जनवरी, सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
रोहिणी – दोपहर 12 बजकर 29 जनवरी 12 तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
अमृत सिद्धि योग- सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।