3,596 total views, 2 views today
जम्मू कश्मीर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया है। वही जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के संबलर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सुरक्षाबलों ने 2 अज्ञात आतंकवादी मार गिराए-
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। जिसमें बांदीपुर मुठभेड़ में दो अज्ञात मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। जिसमें आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर चलाया गया था तलाशी अभियान-
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसमें आतंकवादियों की मौजूदी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया। पुलिस और आर्मी के जवान जैसे ही संदिग्ध जगह पर पहुंचे तो यहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया।
More Stories
जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC ने बढ़ाई पदों की संख्या, अब 50 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
पीएम नरेंद्र मोदी ग्यारहवीं वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
सुबह की ताजा खबरें (1 अप्रैल 2023, शनिवार)