21 दिसंबर: आज की रात होगी साल की सबसे लंबी रात, होगें इतने घंटे, जाने क्या है रहस्य

आज 21 दिसम्बर है। आज यानी की 21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस (Winter Solstice/ 21 December) है।

आज सबसे लंबी रात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के दिन को शीतकालीन संक्रांति कहते हैं। इस दिन धरती के एक छोर पर काफी लंबी रात होती है, तो दूसरे छोर की रात काफी छोटी और दिन लंबा होता है। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो उत्तरी गोलार्ध में 21 दिसंबर को सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होता है। जबकि दक्षिणी गोलार्ध में इसके विपरीत होता है। यहां सबसे छोटी रात और सबसे लंबा दिन होता है। आज 16 घंटे की और दिन साल भर में सबसे छोटा यानी की मात्र 8 घंटे का होता है।

जाने क्या है शीतकालीन संक्रांति

रिपोर्ट्स के मुताबिक पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, इसका झुकाव बदल जाता है, कभी सूर्य की ओर झुकती है तो कभी दूर होती है। 21 दिसंबर को, उत्तरी गोलार्ध सूर्य से दूर अपने अधिकतम झुकाव पर पहुंच जाता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें बहुत कम कोण पर धरती पर पड़ती हैं। शीतकालीन संक्रांति तब होती है जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध से सबसे दूर होता है‌। लंबी छाया बनाता है और धरती के एक छोर को लंबी रात के अंधेरे में डुबो देता है।

जाने दिन-रात बड़े-छोटे क्यों

रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्दी के मौसम में धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव सूर्य से दूर हो जाता है जबकि दक्षिणी ध्रुव नजदीक आता है। इसलिए उत्तरी गोलार्द्ध दिन छोटा और रात बड़ी होती है जबकि इसके उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन बड़ा और रात छोटी होती है। दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों जैसे की ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के देशों में गर्मी की शुरुआत होगी।