कपकोट के पास अनियंत्रित होकर एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र के तहत बाछम के पास शनिवार की रात कार संख्या यूके- 20- ए- 0644 बेकाबू होकर रोड से करीब 20 मीटर नीचे गिर गईं। हादसे में चालक रवि बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कफड़ा थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, गिरीश पाठक पुत्र नारायण पाठक निवासी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा तथा नवल आर्या पुत्र बिजेंद्र आर्या निवासी भीमताल हाल निवासी कपकोट घायल हो गए।
खतरे से बाहर हालत
जिसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया। जहा तीनों का इलाज चल रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।