23 अगस्त: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 23 अगस्त 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1456 : जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी, जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।

✅✅1821 : मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।

✅✅1947 : वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

✅✅1986 : बम्बई (अब मुंबई) के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

✅✅1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।

✅✅1990 : आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

✅✅1995 : देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।

✅✅2007 : यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।
✅✅2011 : चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।