आज 24 फरवरी है। आज के दिन चमोली जनपद की स्थापना हुई थी। इसके अलावा आज के दिन पिथौरागढ और उत्तरकाशी जिले का भी जन्मदिन है। 24 फरवरी 1960 को चमोली जनपद की स्थापना हुई थी।
चमोली की स्थापना-
लगभग 7520 वर्ग किलोमीटर और करीब 4,54,262 आबादी वाले चमोली में गढ़वाली, कुमाऊंनी, भोटिया भाषाएं बोली जाती हैं। ज़िले में बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जो आर्थिकी की सबसे बड़ी नीव रखते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन ज़िले को भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार जैसे बड़े मुद्दों पर नई सरकार से काफी उम्मीद है।