आज 27 मार्च 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1668: इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बाम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।
1721: फ्रांस और स्पेन के बीच मैड्रिड की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1855: चिकित्सक और भूविज्ञानी अब्राहम गेसनर ने केरोसिन का पेटेंट कराया।
1914: ब्रुसेल्स में डॉ. अल्बर्ट हस्टिन ने पहला सफल गैर-प्रत्यक्ष रक्त आधान किया।
2000: रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2003: रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2006: यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
2010: भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।