27 नवंबर: आज है‌ कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान का होता है विशेष महत्व, जानें पूजा अनुष्ठान

आज 27 नवंबर 2023 है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बेहद खास है और कार्तिक पूर्णिमा सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक महीने के पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान करना कई गुना फलदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष आराधना की जाती है।

जानें कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इसके अलावा इस माह में तुलसी जी का भी विवाह किया जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी और समापन 27 नवंबर को दिन में 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

जानें पूजा अनुष्ठान

साधक सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। श्रद्धा अनुसार, गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाएं। हवन, यज्ञ, दान, दान, व्रत और सत्यनारायण व्रत जैसे धार्मिक कार्य करें। भगवान विष्णु के मंदिर जाकर विधि अनुसार, उनकी पूजा-अर्चना करें। इस शुभ दिन पर मंदिरों में दीया जलाएं और रोशनी करें। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी बेहद शुभ माना गया है।