ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोला, भारत में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का टला संकट





​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लेबनान में 10 दिनों के सीज़फायर के बाद ईरान ने बड़ी घोषणा की है। जो भारत के लिए राहत की खबर है।


की यह घोषणा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया है। इसकी पुष्टि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘X’ पर की है। जिसका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्वागत किया है।


भारत के लिए राहत की खबर


भारत अपनी जरूरत का 88% कच्चा तेल आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। अब सऊदी अरब, इराक और यूएई से तेल टैंकर सीधे भारत आ सकेंगी। भारत की आधी से ज्यादा रसोई गैस सप्लाई इसी मार्ग पर निर्भर है। रास्ता बंद होने से सप्लाई आधी रह गई थी, जो अब बहाल हो जाएगी। सप्लाई चेन सुधरने से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में राहत मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महीनों के तनाव के बाद अब इस रास्ते से आवाजाही शुरू हो गई है। होर्मुज में फंसे भारत के 15-16 जहाजों में से ‘जग विक्रम’ और ‘ग्रीन साल्वी’ जैसे टैंकर सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं।