September 29, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: ‘शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़’ कुमाउनी कविता पुरस्कार’ 2021 से सम्मानित होंगे डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कुमाउनी साहित्य में इस वर्ष का ‘शेर  सिंह बिष्ट ‘अनपढ़’  कुमाउनी कविता पुरस्कार’ कुमाउनी कवि डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा को दिया जाएगा।

डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा होंगे सम्मानित-

कुमाउनी मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 25, 26, 27 दिसम्बर 2021 को बागेश्वर में आयोजित होने वाले तीन दिनी 13 वां ‘राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन’ में डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा को यह पुरस्कार ‘कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति’ कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ के लिए दिया जाएगा। इस दौरान पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रू. की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा कुमाउनी भाषा के है सक्रिय लेखक-
    
डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा कुमाउनी भाषा के सक्रिय लेखक हैं। 02 जून 1954 को चंपावत जिले के खर्ककार्की  गाँव में जन्मे डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा कुमाउनी में गद्य व पद्य में लेखन करते हैं।

error: Content is protected !!