देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया।
71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इस पुरस्कार समारोह में हर साल भारतीय फिल्म कलाकारों को उनके अद्वितीय कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस समारोह में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी से लेकर मोहनलाल सहित कई बड़े सितारों को सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें शाहरुख खान को जवान फिल्म के लिए सम्मानित किया गया। फिल्म जवान के लिए शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। शाहरुख खान को अपने 30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
📌📌विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए सम्मानित किया गया।
📌📌सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड भारतीय फिल्म जगत में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
📌📌रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें ये सम्मान दिया। रानी ने ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया। अब तक के करियर में उनका ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
📌📌बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला।
📌📌निर्देशक यशवर्धन मिश्रा ने ‘कथल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता।
निर्देशक कृष्णदेव याग्निक ने फिल्म ‘वश’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
विजेताओं को किया सम्मानित
📌📌बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
📌📌बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
📌📌बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
📌📌बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
📌📌दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल
📌📌बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
📌📌बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
📌📌बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
📌📌बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
📌📌बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)
📌📌बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
📌📌बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर
📌📌स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
📌📌बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)