आज नये साल का पहला दिन है। आज 1 जनवरी 2022 है। आज जम्मू कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक भगदड़ की घटना करीब पौने तीन बजे हुई। जिसमें यह बात सामने आ रही है कि डीजीपी द्वारा बताया गया है कि शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक घटना के शुरूआत बहसबाजी से हुई। इसके बाद लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे. इससे वहां भगदड़ मच गई।
हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर-
जानकारी के अनुसार ये सभी श्रद्धालु नए साल के दर्शन के लिए आए थे। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 15 लोगों के घायल की खबर सामने आई है। सभी का इलाज कटरा और ककरयाल नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा है फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बचाव कार्य लगातार जारी है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
More Stories
बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न स्थानों में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
बागेश्वर: हल्द्वानी में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, बागेश्वर की बेटियों का रहा शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, दीपक और मनीक्षी ने मारी बाजी