अल्मोड़ा: एसएसपी रचिता जुयाल ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रचिता जुयाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने सभी जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी।

हर्षोल्लास से मनाएं होली

इसके साथ ही सभी लोगों से अपील की रंगो के इस पर्व होली को हर्षोल्लास से प्रेम और सौहार्द के साथ मनाये।‌ शराब पीकर लड़ाई झगड़ा न करें, नशे में वाहन न चलाएं।

हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अराजकता और हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।