उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026: आवेदनों में संशोधन के लिए ऑनलाइन एडिट विंडो शुरू, जानें अब तक कर सकते हैं बदलाव

​उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एडिट विंडो शुरू

आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न विभागों में रिक्त 67 पदों पर भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

​संशोधन की तिथि

• ​लॉग-इन प्रक्रिया: अभ्यर्थी अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन कर सकेंगे।
• ​किन जानकारियों में बदलाव संभव: अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को छोड़कर अन्य सभी विवरणों में आवश्यकतानुसार संशोधन कर सकते हैं।
• ​श्रेणी बदलाव व शुल्क: यदि कोई अभ्यर्थी अपनी श्रेणी (Category) या उपश्रेणी में बदलाव करता है, तो उसे नियमानुसार अंतर शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, सामान्य त्रुटि सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देय नहीं होगा। पूर्व में जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
• ​अंतिम अवसर: आयोग ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर के बाद आवेदन पत्र में किसी भी तरह के संशोधन का कोई अन्य अवसर या प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
​