बागेश्वर: सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य उपनल कर्मियों का धरना जारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल में तैनात उपनल कर्मियों का धरना जारी है।

कहीं यह बात

आज शुक्रवार को भी यह धरना जारी रहा। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य किया, लेकिन अब सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर रेखा, बलवंत सिंह, संजय कन्नौजिया, महेश आर्या, देवेंद्र बघरी, आनंद प्रसाद, अमरजीत, पवूजा कन्नौजिया, रितु कन्नौजिया, पंकज कुमार व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।