अल्मोड़ा: नशे‌ के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन RRR, नगर के इन इलाकों में चलाया संघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। पुलिस द्वारा नशे‌ के खिलाफ अभियान आरआरआर चलाया जा रहा है।

पुलिस का ऑपरेशन RRR का प्लान Rapid Action

इसी क्रम में कल दिनांक- 12.04.2023 की सांय को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन RRR के प्लान Rapid Action के तहत नगर अल्मोड़ा के बेस क्षेत्र व कर्नाटक खोला सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजक तत्वों व सदिग्धों व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गयी। इस दौरान सुनसान व एकान्त स्थानों में बैठे व घूमने वाले युवाओं की चेकिंग की गयी और ऑपरेशन RRR के सम्बन्ध में जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की गयी।

अभियान की हो‌ रहीं तारीफ

अभियान में आम जनमानस व सम्बन्धित सभासदों का भी सहयोग मिल रहा है और अभियान की प्रशंसा की जा रही है।