जाॅब अलर्ट: केंद्रीय हिंदी संस्थान ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। केन्द्रीय हिंदी संस्थान, आगरा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती कर रहा है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें संस्थान ने कुल 33 वैकेंसी निकाली है। जिनमें असिस्टेंट, क्लर्क और प्रूफ रीडर शामिल हैं। अकाउंट ऑफिसर, लेवल 7- 01 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लेवल 6 – 01 पद एकेडमिक असिस्टेंट, लेवल 5 – 01 पद, ऑडिटर, लेवल 4 – 01 पद, जूनियर स्टोनग्राफर, लेवल 4 – 02 पद, प्रूफ लीडर, लेवल 4 – 01 पद, टेक्निकल असिस्टेंट, लेवल 5 – 01 पद, लोअर, डिविजन क्लर्क, लेवल 2 – 22 पद और लाइब्रेरी क्लर्क, लेवल 2 – 03 पद‌ भरें जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की शुरुआत 15 अप्रैल 2023 से हो गई है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2023 है।

देखें वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट khsindia.org पर दिया गया है।