उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।यहां विजिलेंस ने बीस हजार की रिश्वत लेता एक दारोगा को गिरफ्तार किया है।
41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर बीस हजार की मांग
हरिद्वार ज्वालापुर में तैनात 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा को रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ़्तार कर लिया।दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार मांग रहा था। देहरादून से आई विजिलेंस ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया। विजिलेंस की टीम ने दरोगा से देर रात तक ज्वालापुर कोतवाली में पूछताछ की।