जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तोता वाली के पास भारतीय सेना के ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई हैं।इस हादसे में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि बिजली गिरने के बाद ट्रक में आग लगी।
भारी बारिश और लो विज़िबिलिटी का फायदा उठाकर आतंकियों ने की फायरिंग
भिम्बर गली और पुंछ के पास दोपहर तीन बजे यह घटना हुई है। आग लगने की वजह अज्ञात आतंकियों की गोलाबारी है। आशंका है कि आतंकियों ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। भारी बारिश और लो विज़िबिलिटी का फायदा उठाकर आतंकियों ने फायरिंग की। इस वजह से सेना गाड़ी में आग लगी। आग की वजह से सेना के पांच जवानों की मौत हो गई है। एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी है।
हमले में लश्कर का भी कनेक्शन भी सामने आया
एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकी संगठन PAFF ने पुंछ आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में लश्कर का भी कनेक्शन भी सामने आया है। डिफेंस सूत्रों ने बताया कि आर्मी चीफ मनोज पांडे ने इस हमले के बारे में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को ब्रीफ किया है।