आज दिनांक- 13.05.2023 को थाना देघाट पुलिस द्वारा जीजीआईसी भरसोली में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं व स्टॉफ को साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इन विषयों पर दी जानकारी
उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देकर लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया गया। महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता को समझाकर रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्प लाईन नम्बर डायल 112, साईबर हेल्प लाईन 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।