IPL Playoffs: आईपीएल में कल से होगा प्लेऑफ का आगाज, देखें शेड्यूल

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग की समाप्ति होने वाली है। कल 23 मई से प्लेऑफ का आगाज हो जाएगा, जिसके लिए गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्वालीफाई भी कर चुकी हैं। अब सिर्फ एक टीम की जगह बाकी है, जिसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स लड़ रहे हैं।

प्लेऑफ और फाइनल मैच शेड्यूल

आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल मैच 23 मई से 28 मई 2023 तक चेन्नई और अहमदाबाद में खेले जायेंगे। आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच 23 मई को और उसके बाद एलिमिनेटर मैच 24 मई 2023 को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल का दूसरा क्वालीफ़ायर मैच 26 मई 2023 को और आईपीएल का फाइनल मैच 28 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल के लीग मैचों को खेलने के बाद आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए अभी तक गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें फाइनल हो चुकी हैं।

कल खेला जाएगा एक मैच

कल 23 मई 2023, मंगलवार को आईपीएल में एक ही मैच खेला जायेगा, जो आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफ़ायर मैच होगा। यह मैच गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जायेगा और भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या व चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे।