अल्मोड़ा: विधायक तिवारी की माता के निधन पर कांग्रेसजनों ने पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में की शोकसभा

प्रकाश तिवारी एवम मनोज तिवारी की माता पार्वती तिवारी का विगत सायं 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।उनके निधन पर आज कांग्रेस जनों ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दो मिनट का मौन रख जताया शोक

इस दु:खद अवसर पर कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन भी रखा। शोक सभा में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक,देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक,पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,पूर्व जिला सचिव दीपांशु पांडे,कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शैली,गौरव अवस्थी,हेम जोशी,कमलेश कर्नाटक,भुवन चंद्र कर्नाटक,बद्री प्रसाद कर्नाटक,रमेश चंद्र जोशी,लीलाधर काण्डपाल, जगदीश चन्द्र तिवारी,राकेश बिष्ट,अशोक सिंह, नूर खान,भूपेन्द्र सिंह भोजक,दीपक पोखरिया ,उमेश रैक्वाल,असलम खान,प्रकाश मेहता, जितेन्द्र काण्डपाल,मोहन कनवाल,राहुल कनवाल,अजय विष्ट,हिमांशु पवार,विपिन जोशी,कंचन पांडे,आशा मेहता, हर्षिता तिवारी,हिमांशी अधिकारी, कविता पांडे,रेखा जोशी,खष्टी गोस्वामी, मुकेश लटवाल, सन्तोष जोशी ,सुधीर,मनोज कुमार,गौरव काण्डपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।