अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, दर्शन के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हर रोज भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

उमड़ी भक्तों की भीड़

वहीं साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को जागेश्वर धाम में लोगों की काफी उमड़ी। सड़क से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। ऐसे में उन्हें दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दूर दराज से लोग दर्शन को आए हुए थे। इसके लिए जागेश्वर समेत आसपास के होटल, रिजॉर्ट शनिवार को ही पैक हो गए थे। रविवार तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगने लगी थी।