उत्तराखंड: हैवान बना कलयुगी पिता, दूसरी शादी में बाधा बन रही थी बेटियां तो कर दी बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

पिता ने की दो‌ मासूमों की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार यहां बीते कल शुक्रवार देर शाम एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्जे लेकर आगे की कार्यवाही की। वहीं इस घटना के बाद जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति जो बिहार का रहने वाला है वह मौके से फरार हो गया‌। इस मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी

जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से डेढ़ साल की अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल की हत्या कर दी।